Monday, 15 June 2026

फीफा विश्व कप २०२६ डायरी ०२: छोटे देशों की बड़ी बातें

 

बोस्निया और हर्जेगोविना दक्षिण पूर्वी यूरोप के बाल्कन प्रायद्वीप का 34 लाख की आबादी वाला बहुत ही छोटा और नया देश है जिसकी स्थापना युगोस्लाविया की विघटन प्रक्रिया में 1995 के डेटन समझौते के तहत हुई. 

इस छोटे से देश ने इस बार के विश्व कप में 2014 के बाद दूसरी बार क्वालीफाई किया है और ग्रुप बी में मेज़बान कनाडा, स्विट्ज़रलैंड और ईरान के साथ रखा गया है. विश्व कप में इसके प्रदर्शन पर विशेष नजर रखी जानी चाहिए. क्योंकि विश्व कप में क्वालीफायर में दिग्गज टीमों को हराकर यहां तक पहुंची है.

अगर इस बार चार बार की विश्व चैंपियन और  'कैटेनेसियो' जैसी अभेद्य रक्षा पद्धति को ईजाद करने वाले तथा जीनो डोफ़ व बुफों जैसे गोलकीपर और बरेसी, पाओली माल्दिनी, फेबियो कैनावरो व चेलिनी जैसे डिफेंडर देने वाली इटली की टीम लगातार तीसरी बार विश्व कप  में क्वालीफाई नहीं कर सकी, तो इसका कारण ये टीम है जिसने अपने नए कोच पूर्व राष्ट्रीय टीम कप्तान सर्गेज बारबारेज़ के नेतृत्व में प्ले ऑफ फाइनल में इटली को हराया था. इससे पहले सेमीफाइनल वेल्स की टीम को जबक प्रारंभिक मैचों में रुमानिया को हराया और ऑस्ट्रिया से ड्रॉ खेला. 

बीती रात मेजबान कनाडा के विरुद्ध एक रोमांचक मैच में शानदार रक्षण दिखाते हुए 1-1 से ड्रॉ खेला. मैच का पहला गोल 21वें मिनट में बोस्निया के जोवो लुकिच ने कॉर्नर पर हेडर से किया. जबकि कनाडा की और से बराबरी का गोल 78वें मिनट में कनाडा के लीजेंड खिलाड़ी काइल लाएं ने किया. लारिन कनाडा के लिए सबसे ज्यादा गोल करने करने वालों में दुआरे नंबर पर हैं. लेकिन उन्हें फर्स्ट इलेवन में जगह नहीं मिली. लेकिन जैसे ही उन्हें स्थानापन्न के रूप में मैदान में जगह मिली दो मिनट के भीतर बराबरी का गोल कर अपनी महत्ता सिद्ध कर दी.

कनाडा में विश्व कप का ये शानदार आगाज़ था. मैच से पूर्व दोनों टीमों के समर्थकों ने परंपरागत रूप से  मैच से पहले मार्च करके टोरंटो की सड़कों को नीले और लाल रंग से पेंट कर दी थी. ये अद्भुत दृश्य थे.

फिलहाल तीन विश्व कप में कनाडा का ये पहला अंक था और सात मैचों में हार के बाद पहला ड्रा. 

ये लाल और नीले के बीच मुकाबला था. आग और पानी का मुकाबला. रक्षण और आक्रमण का मुकाबला. एक बराबरी का मुकाबला।

No comments:

Post a Comment

फीफा विश्व कप २०२६ डायरी ०३: एक खूबसूरत परंपरा

जिस तरह से दुनिया भर के प्रसंशक अपनी टीमों की हौंसला अफजाई के लिए अमेरिका,कनाडा और मेक्सिको पहुंच रहे हैं,वो फीफा विश्व कप 2026 के सुंदर दृश...