Showing posts with label शुभमन गिल. Show all posts
Showing posts with label शुभमन गिल. Show all posts

Tuesday, 15 July 2025

गुकेश और शुभमन गिल

 

पिछले दिनों दो खिलाड़ी लोगों के निशाने पर रहे और आलोचना के शिकार बने। इनमें एक हैं नए विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश। और दूसरे भारतीय क्रिकेट टीम  के नए कप्तान शुभमन गिल। 


गुकेश की आलोचना पूर्व विश्व चैंपियन नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन की तरफ से आई। जब बीते दिसंबर में गुकेश डी चीन के डिंग लिरेन को हराकर सबसे कम उम्र के चैंपियन बन रहे थे तो कार्लसन फाइनल को दोयम दर्जे का बताकर गुकेश की जीत को और एक खिलाड़ी के रूप में गुकेश को कमतर आंक रहे थे और उनके महत्व को कम कर रहे थे। 

जून में नॉर्वे चेस में गुकेश ने कार्लसन को हरा दिया। लेकिन इस जीत को भी एक इत्तेफाक माना गया क्योंकि कार्लसन से एक गलत चाल हो गई और गुकेश ने बाजी मार ली। तब जाग्रेब क्रोशिया में ग्रैंड चेस टूर में तीन दिन पहले फिर से कार्लसन को हरा दिया। इस बार की जीत बहुत कॉम्प्रिहेंसिव जीत थी जिसने कार्लसन को गुकेश की प्रतिभा का स्वीकारने को मजबूर किया और गुकेश ने बताया कि उनकी विश्व चैंपियनशिप में जीत अपनी योग्य से प्राप्त की थी।


जब इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया तो इस फैसले की ही आलोचना नहीं की गई बल्कि उनकी बैटिंग क्षमता पर भी पर भी संदेह किया गया। लेकिन उन्होंने जिस तरह से पहले दो मैचों में शानदार बल्लेबाजी की और दूसरे टेस्ट मैच में भारत को जीत दिलाकर ना केवल सीरीज में बराबरी की बल्कि अपनी नेतृत्व क्षमता को भी साबित किया। एजबेस्टन में ये भारत की पहली जीत है। 

फिलहाल भारत की दूसरे टेस्ट मैच में 336 रनों की बड़ी जीत की मुबारकबाद स्वीकारें।

एक प्रतिद्वंदिता:दो विदाई

  एक कशमकश है कि अब इख़्तिताम पज़ीर हुआ चाहती है। एक द्वंद्व है जो विराम लिया चाहता है। एक प्रतिद्वंदिता है जो अनिर्णीत समाप्त हुआ चाहती है। द...