Friday, 31 October 2025

महिला विश्व कप सेमीफाइनल



आखिर आप अपने बल्ले से क्या संदेश देना चाहते हैं। ये आप पर निर्भर करता है कि आप अपने बल्ले को बंदूक समझें या वायलिन। आप उसे मृत्यु और घृणा का शस्त्र बना दें या जीवन और खुशी का साज।

इससे खूबसूरत और स्वीट रिवेंज क्या हो सकता था जो आज भारतीय बालाओं ने डी वाई पाटिल मैदान पर ऑस्ट्रेलियन टीम से लिया। अभी 12अक्टूबर की ही बात तो थी भारतीय टीम के 330 रनों के लगभग असंभव से लक्ष्य को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भेद कर नया विश्व रिकॉर्ड बनाया था। 

और आज भारतीय टीम उसी ऑस्ट्रेलियाई टीम द्वारा दिए गए 338 रनों के लक्ष्य को पार कर नया रिकॉर्ड बना रही थीं।

वेलडन जेमिमा।

वेलडन टीम इंडिया।

फाइनल के लिए ढेरों शुभकामनाएं।



एक प्रतिद्वंदिता:दो विदाई

  एक कशमकश है कि अब इख़्तिताम पज़ीर हुआ चाहती है। एक द्वंद्व है जो विराम लिया चाहता है। एक प्रतिद्वंदिता है जो अनिर्णीत समाप्त हुआ चाहती है। द...