Wednesday, 1 July 2026

फीफा विश्व कप 2026 डायरी 16: ओरलैंडो गिल



ये विश्व कप जितना फॉरवर्ड्स का है,उतना ही गोलकीपर्स का भी है। जितना मेस्सी,क्रिश्चियनों रोनाल्डो,म्बापे,हॉलैंड,विनिसियस जूनियर, उस्मान डेंबेले,इस्माइल सैबारी, यामल का है,उतना ही वोजिन्हा, एलॉय रूम, अलिरेजा वेइरानवंद और ग्रेगोर कोबेल  का भी है। 

इस विश्व कप की प्रीमियर गोलकीपर्स की इस जमात में अब एक नाम ओरलैंडो गिल का नाम भी जुड़ गया जर्मनी के खिलाफ पैराग्वे की जीत के हीरो उनके  छह फीट छह इंच लंबे भारतीय मूल के गोलकीपर ओरलैंडो गिल थे जिन्होंने पेनाल्टी शूट आउट में  दो शानदार बचाव किए और पैराग्वे की ऐतिहासिक जीत को संभव बनाया। फिलहाल मैदान के अंदर शानदार रक्षण के अलावा वे इस बात को लेकर के लिए भी चर्चा में हैं कि अपनी खराब आर्थिक दशा के कारण अपने बेटे के जन्म के समय उन्हें अपनी अंडर 20 जर्सी,जूते और अपने अन्य उपकरण बेच दिए थे।

प्रसिद्धि का एक परिणाम ये होता है कि आपके जीवन के अनछुए, अनचिह्ने पहलू सार्वजनिक हो जाते हैं। और एक समय के बाद वे किंवदंतियों की तरह उद्धृत किए जाने लगते हैं।

फिलहाल ओरलैंडो दो गोल पोस्टों के बीच खड़े नए हीरो हैं।

No comments:

Post a Comment

नागोया एशियाड:उल्लेखनीय प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कोई भी एक जीत,कोई भी एक पदक जीत लेना मायने रखता है। ये उस टीम या उस एथलीट की योग्यता,प्रतिभा और उसके कठिन पर...