Tuesday, 14 April 2020

अकारज_4

संवाद
-------    

'हाय! कितनी नर्म मुलायम सी सुबह!'
''तुम्हारी मुस्कान'

'अहा! कैसी सोने सी धूप!'
' तुम्हारा रूप'

'ओह! एक अलसाई सी शाम!'
'तुम्हारी अंगड़ाई'

'ओहो! कैसा रूपहला चाँद'
'तुम्हारी हँसी'

'आह! कितनी अंधेरी रात'
'तुम्हारी उदासी भरी कोई बात'

फिर इक दिन उसने कहा 'आज कुछ तुम कहो'
वो गुनगुनाई 'दो दिल, बहती उमंगें और एक    
मंज़िल'           



No comments:

Post a Comment

शनिवार की दोपहर न्यूयार्क के फ्लशिंग मीडोज के आर्थर ऐश एरीना में खेला गया 2026 के यूएस ओपन का महिला एकल फाइनल अपने आप में कमाल का था। कमाल क...