Sunday, 22 January 2017

इंतज़ार




इंतज़ार 
-------------

कुछ सूखे सूखे से हैं पत्ते 
और झुकी झुकी सी डालियाँ

कुछ रूकी रुकी सी है हवा 

और बहके बहके से कदम 

कुछ मद्धम मद्धम सा है सूरज 

और सूना सूना सा दिन 

कुछ फीका फीका सा है चाँद 

और धुंधली धुंधली सी रात 

कुछ खाली खाली सी है शाम  

और खोया खोया सा दिल 

क्यों रोए रोए हैं सब 

क्या कहीं खोया है मेरा सनम  
---------------------------------
अक्सर ये इंतज़ार इतना मुश्किल क्यूँ होता है 

No comments:

Post a Comment

शनिवार की दोपहर न्यूयार्क के फ्लशिंग मीडोज के आर्थर ऐश एरीना में खेला गया 2026 के यूएस ओपन का महिला एकल फाइनल अपने आप में कमाल का था। कमाल क...